कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

विराट दंगल का आयोजन कल, देश के जाने पहचाने पहलवान दिखाएंगे अपना दमखम

सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहेगा।

रसूलाबाद। हर साल की भांति इस साल भी कल राष्ट्रीय विराट दंगल का आयोजन शुरू होगा जिसमें देश-विदेश के जाने पहचाने पहलवान दांव पेंच लगाएंगे एक से एक बढ़कर कुश्तियां को देखने के लिए दंगल परिसर में लोगों की हजारों की भीड़ जुटेगी यह जानकारी दंगल आयोजन पुष्पेंद्र सिंह यादव व उनके पुत्र जिला पंचायत सदस्य अंकित यादव ने दी है।
जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के नैला कटरा गांव में हर साल की भांति इस साल भी विराट दंगल का आयोजन 11 अक्टूबर यानी कल शनिवार को होगा। जिसको देखते हुए रसूलाबाद सहित आसपास जिलों में भी इसकी चर्चा जोरों से चली आ रही थी।यह विराट दंगल कई सालों से होता चला आ रहा है इस दंगल में देश के जाने-माने पहलवान आकर अपना दमखम दिखाते है।
पुरुष पहलवानों के साथ साथ महिला पहलवानों की भी एक से बढ़कर एक कुश्ती होती हैं और पहलवानों की प्रत्येक कुश्ती बड़ी से बड़ी रखी जाती है। इस विराट दंगल में आसपास क्षेत्र से हजारों की संख्या में पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए लोग पहुँचते है। दंगल सुबह 10:00 बजे से लेकर और शाम ढलते तक बराबर चलता रहता है।
इस बार विराट दंगल का शुभारंभ करवाने के लिए कई बड़े नेता शामिल होंगे। दंगल आयोजक सपा के वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र यादव ने बताया है कि इस ऐतिहासिक विराट दंगल की तैयारी पिछले एक सप्ताह से जोरों से चल रही हैं। दर्शकों के बैठने के समुचित व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button