उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

नवविवाहिता महिला ने फांसी लगाकर जान दी

साढ़ थाना क्षेत्र के बौहार गांव में एक नव विवाहिता महिला ने घर के कमरे के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों द्वारा महिला को फांसी के फंदे पर लटकते देखा गया तो ससुरालजन महिला को फांसी के फंदे से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव ले गए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष में थाना साढ़ में शिकायत पत्र देते हुए ससुरालीजनो पर हत्या का आरोप लगाया है

घाटमपुर कानपुर नगर। साढ़ थाना क्षेत्र के बौहार गांव में एक नव विवाहिता महिला ने घर के कमरे के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों द्वारा महिला को फांसी के फंदे पर लटकते देखा गया तो ससुरालजन महिला को फांसी के फंदे से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव ले गए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष में थाना साढ़ में शिकायत पत्र देते हुए ससुरालीजनो पर हत्या का आरोप लगाया है। साढ़ थाना क्षेत्र के बौहार गांव निवासी संदीप पाल की शादी 13 फरवरी 2024 को फतेहपुर जनपद के बुढ़वा थाना अंतर्गत तारापुर गांव के निवासी रमाकांत पाल की पुत्री सपना पाल उम्र 23 वर्ष के साथ हुई थी।

गुरुवार को सुबह के वक्त सपना ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। ससुरालीजनों को जानकारी हुई तो ससुरालीजन महिला को फांसी के फंदे से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव ले गए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने थाना में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। मांग ना पूरी होने पर वह आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने के चलते ससुरालीजनों ने पुत्री सपना की मारपीट कर हत्या कर दी और शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जूटी हुई है।.

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading