उत्तरप्रदेशऔरैया

विश्व हिन्दु परिषद ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

सोमवार को विश्व हिन्दु परिषद ने जिलाधिकारी को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपा है। जिसमे प्रशासन की उदासीनता पर अनेक बिंदुओं का हवाला दिया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। 

औरैया,अमन यात्रा । सोमवार को विश्व हिन्दु परिषद ने जिलाधिकारी को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपा है। जिसमे प्रशासन की उदासीनता पर अनेक बिंदुओं का हवाला दिया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।
cleardot
विश्व हिन्दु परिषद की कमेटी ने दिए ज्ञापन में बताया कि हिन्दु धर्म के विरूद्ध चल रहे घृणित कार्यों के प्रति प्रशासन की मंशा सकारात्मक नहीं है। बैठक में अनेक बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। जिसमें विगत दिनों जालौन चौराहे के पास कन्टेनर में बन्द 38 गौवंशों के दम घुटने से मौत हो गयी थी। इसके बाद दिबियापुर थाना क्षेत्र में ग्राम दहगांव में धर्मातरण के प्रयास सम्बन्धी की घटना सामने आयी। जिसमें अभी तक किसी पर एफआइआर दर्ज नहीं हुई है। इसके बाद संचालित गौशालाओ की खराब स्थिति पर चर्चा की गयी। उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर यदि कार्यवाही न हुई तो विश्व हिन्दु परिषद विवश होकर आन्दोलन करने को बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर मौके पर जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश शुक्ला, कोषाध्यक्ष डॉ अजय कुमार गुप्ता, नगर धर्म प्रसार प्रमुख हरि ओम शरण तिवारी, विशेष प्रमुख प्रमोद कुमार विश्नोई, उपाध्यक्ष आनंद विश्नोई सहित अन्य कमेटी मेंबर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button