G-4NBN9P2G16
Categories: कविता

वो चिड़िया, जो आज भी याद आती है : रामसेवक वर्मा

वो चिड़िया,
जो आज भी याद आती है।
सोते – जागते
हर पल मुझे सताती है।
लंबी – सी चोंच, लाल-लाल पंख।
बीच में कुछ सफेद धब्बे।
बिल्कुल भोली,
चोंच इतनी मजबूत कि,
काठ में बनाती थी खोली।
सिर पर एक लंबी सी कलगी।
कागज के फूल सी, मुड़ी हुई थी हल्की।
बेफिक्र मेरे सामने, दाने चुग रही थी।
बीच-बीच में वह मुझ पर, नजर रख रही थी।
कुर्सी पर बैठा अपने आंगन में,
मैं मन में कुछ सोच रहा था।
उसकी मासूमियत को,
बड़े गौर से देख रहा था।
बचपन की शरारत,
उस वक्त मुझे सूझ गई।
पत्थर का एक टुकड़ा उसके सिर में लगा,
और हमेशा के लिए वह जमीन पर सो गई।
फिर मेरे मन में एक चेतना जाग उठी।
और मैं देर तक सोचता रहा।
बेवजह वह शिकार हो गई।
आखिर, उसका दोस्त क्या था?
क्यों उसे जिंदगी से हाथ धोना पड़ा।
वह तो बिल्कुल निर्दोष थी।
मुझ पर विश्वास कर रही थी।
तभी तो मेरे सामने,
मन से दाना चुग रही थी।
क्या वह विश्वासघात नहीं था?
यह आज भी मैं सोच रहा हूं।
और प्रायश्चित करने का प्रयास कर रहा हूं।।
                 रामसेवक वर्मा
विवेकानंद नगर पुखरायां कानपुर देहात उत्तर प्रदेश 209111 , फोन नं०- ९४५४३४४२८२
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

ग्रामीणों ने रेल मंत्री से की मेमू ट्रेनों के ठहराव को फिर से शुरू करने की मांग

कानपुर देहात: कोरोना महामारी के बाद से बंद हुई मेमू पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव को फिर से शुरू करने की… Read More

30 minutes ago

सिकंदरा में दो घरों में चोरी,चोरों ने नगदी समेत कीमती जेवरात किए पार

कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे के मालवीय नगर में दो घरों में चोरी का मामला सामने आया है।चोरों ने बीते… Read More

1 hour ago

इग्नू की दिसंबर सत्रांत परीक्षा: 1 दिसंबर से शुरू, परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर

कानपुर देहात: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की दिसंबर 2025 सत्र की सत्रांत परीक्षाएं 1 दिसंबर 2025 से शुरू… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात में घरेलू विवाद के चलते बुजुर्ग ने की आत्महत्या,गूलर के पेड़ में लगाई फांसी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।शिवली थाना क्षेत्र के सरैया गांव में एक बुजुर्ग ने घरेलू विवाद… Read More

2 hours ago

डीपीएड बीपीएड डिग्रीधारी शिक्षकों पर लटकी तलवार, टेट परीक्षा में नहीं हो सकते सम्मिलित

कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों के लिए अनिवार्य रूप से टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने का आदेश दिया है। इससे… Read More

2 hours ago

शैक्षिक सत्र 2025-26 हेतु अनुसूचित जाति छात्रावासों में प्रवेश रिक्तियां

25 सितम्बर तक करें छात्रावास प्रवेश हेतु आवेदन कानपुर नगर: जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती शिल्पी सिंह ने बताया कि… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.