अपना जनपदवाराणसी

शहाबगंज: मनरेगा के तहत भ्रष्टाचार, मौके पर मजदूरों की संख्या जीरो, कागजों में 76 कर रहें कार्य, पचपरां गांव का है मामला, डीसी चंदौली ने कहा होगी कार्रवाई…..

शहाबगंज: मनरेगा के तहत भ्रष्टाचार, मौके पर मजदूरों की संख्या जीरो, कागजों में 76 कर रहें कार्य, पचपरां गांव का है मामला, डीसी चंदौली ने कहा होगी कार्रवाई…..

इस भ्रटाचार पर नहीं जा रही स्थानीय विकास खंड के अधिकारियों की ध्यान

शासन के खजाने में यह भ्रष्टाचारी लगा रहे हैं जमकर सेंध

शहाबगंज,चंदौली। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत पचपरां गांव में मनरेगा के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। जहां मौके पर मजदूरों की संख्या जीरो है, लेकिन कागजों में 76 मजदूर रविवार को कार्य करते देखे गए। जिससे भ्रष्टाचार की खुलेआम रास्ते बनाए जा रहे हैं। यह भ्रष्टाचार जिम्मेदार लोग मिलकर करने पर उतारू है। इनको न तो स्थानीय विकास खंड के अधिकारियों का डर है न ही जिले के। मनमाने तरीके से मनरेगा में भ्रष्टाचार मचाते हुए धन की बंदरबाट करने में तुले हुए हैं। यही नहीं गांव का जो व्यक्ति गांव से बाहर है व मनरेगा में कार्य नहीं करता है उसका भी हाजिरी मनरेगा साइट पर देखने को मिल रही है। अब देखना है कि जिम्मेदार कार्रवाई करते हैं या नहीं।

बता दें कि केंद्र व प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए जहां तरह-तरह के उपाय रच रही है, तो वहीं कुछ भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार करने के लिए भी तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हुए दिख रहे हैं। स्थानीय विकास खंड के पचपरां गांव में मनरेगा के तहत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस भ्रष्टाचार पर विकास खंड के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर भी नहीं जा रही है। मनरेगा में काम न करने वाले व्यक्तियों का भी मनरेगा साइट पर प्रतिदिन हाजिरी दी जा रही है। मौके पर मजदूरों की संख्या जीरों है, फिर भी कागजों में 76 मजदूर पचपरां ग्राम पंचायत में रविवार को कार्य करते देखे गए। पचपरां ग्राम पंचायत में 1 कार्यों पर 8 मस्टररोल निकाला गया है, जिसमें 76 मजदूर को कार्य कर रहे थे। जिससे खुलेआम साबित हो रहा है कि जिम्मेदार लोग मिलकर मनरेगा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने पर उतारू हैं। समय रहते इसकी जांच स्थानीय विकास खंड के अधिकारी नहीं करते हैं तो बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को अंजाम देने में यह भ्रष्टाचारी पीछे नहीं हटेंगे। ‌

वर्जन-

डीसी मनरेगा चंदौली ने बताया कि इस तरह का मामला है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button