
चंदौली। कौडिहार गांव निवासी सतानंद यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में सरकारी हैंडपंप रिबोर के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। यहां तक की जिस स्थान को चिन्हित कर हैंडपंप रिबोर कार्य कराया गया है, उन स्थान पर हैंडपंप नहीं है और कुछ ऐसे हैंडपंपों का मरम्मत दिखाकर लाखों रुपए का गमन कर दिया गया है। यही नहीं खुद के ग्राम पंचायत में हैंडपंप रिबोर दिखाकर दूसरे ग्राम पंचायत की फोटो कागजातों में लगाकर धन की निकासी की गई है। समय रहते मामले की जांच नहीं कराई गई तो जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की जाएगी।



