कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजरोजगार

खुशखबरी: कानपुर देहात के हर ब्लॉक में लगेंगे रोजगार मेले, 22 दिसंबर से आगाज

22 दिसम्बर को मलासा से होगी शुरुआत, 09 जनवरी को अकबरपुर में होगा समापन।

कानपुर देहात: जनपद के शिक्षित और इच्छुक युवाओं को सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवायोजना विभाग एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि 22 दिसम्बर 2025 से जनपद के विभिन्न विकास खंड कार्यालयों में सिक्योरिटी गार्ड के पंजीकरण शिविर और रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।

ब्लॉक वार जारी हुआ कार्यक्रमों का रोस्टर

प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, रोजगार मेलों की शुरुआत 22 दिसम्बर को विकास खंड मलासा से होगी। इसके बाद सरवनखेड़ा में 23, अमरौधा में 24, मैथा में 26 और रसूलाबाद में 29 दिसम्बर को शिविर लगाए जाएंगे। नए साल में भी यह सिलसिला जारी रहेगा, जिसमें राजपुर में 05 जनवरी, डेरापुर में 06, सन्दलपुर में 07, झींझक में 08 और अंत में अकबरपुर ब्लॉक में 09 जनवरी 2026 को मेला आयोजित होगा।

सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया

सभी विकास खंडों में आयोजित होने वाले ये शिविर सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे। जिला विकास अधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों (BDO) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण युवाओं को इसका लाभ मिल सके। इन मेलों में सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर चयन के लिए मौके पर ही पंजीकरण और प्रारंभिक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।


रोजगार मेले का ब्लॉक रोस्टर (शेड्यूल)

विकास खंड तिथि समय
मलासा 22 दिसम्बर 2025 प्रातः 10:30 बजे
सरवनखेड़ा 23 दिसम्बर 2025 प्रातः 10:30 बजे
अमरौधा 24 दिसम्बर 2025 प्रातः 10:30 बजे
मैथा 26 दिसम्बर 2025 प्रातः 10:30 बजे
रसूलाबाद 29 दिसम्बर 2025 प्रातः 10:30 बजे
राजपुर 05 जनवरी 2026 प्रातः 10:30 बजे
डेरापुर 06 जनवरी 2026 प्रातः 10:30 बजे
सन्दलपुर 07 जनवरी 2026 प्रातः 10:30 बजे
झींझक 08 जनवरी 2026 प्रातः 10:30 बजे
अकबरपुर 09 जनवरी 2026 प्रातः 10:30 बजे

ये भी पढ़े-  खुशखबरी: कानपुर देहात के हर ब्लॉक में लगेंगे रोजगार मेले, 22 दिसंबर से आगाज

Related Articles

AD
Back to top button