कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राजपुर : सट्टेबाज को सट्टे की पर्ची व दो जिंदा कारतूस समेत दबोचा 

राजपुर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और सफलता हासिल करते हुए मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को सट्टे की पर्ची,750 रुपए नगदी व दो जिंदा कारतूस 312 बोर समेत धर दबोचा।

Story Highlights
  • आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर भेजा गया जेल

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। राजपुर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और सफलता हासिल करते हुए मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को सट्टे की पर्ची,750 रुपए नगदी व दो जिंदा कारतूस 312 बोर समेत धर दबोचा। आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।

AD 1

एस आई दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में वह उप निरीक्षक शिवशंकर तथा हमराही रजत कुमार के साथ मंगलवार सुबह संदिग्ध व्यक्ति,वाहन चेकिंग के वास्ते राजपुर कस्बे में अपनी ड्यूटी पर मासूर थे कि तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर मदियापुर मोड़ के पास राजपुर कस्बे की ओर करीब 100 मीटर दूरी पर एक व्यक्ति को सट्टे की पर्ची,सट्टे के 750 रुपए नगद व दो जिंदा कारतूस 312 समेत धर दबोचा।

AD1

आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।पूंछतांछ में आरोपी ने अपना नाम पता गुरु प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रामशंकर निवासी ग्राम जल्लापुर थाना सिकंदरा बताया है।आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।थाना प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button