उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

शिक्षकों, कर्मचारियों को प्रान आवंटन के लिए ब्लॉक स्तर पर लगेंगे कैंप

परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों, कर्मचारियों को प्रान (परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर) आवंटन में ढिलाई पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने 1 अप्रैल 2005 या उसके बाद नियुक्त सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को एक महीने में प्रान आवंटित करने के निर्देश दिए हैं।

Story Highlights
  • बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी को एक महीने में कार्यवाही पूरी कराने के निर्देश
  • शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षामित्रों के निरस्त होंगे प्रान नंबर

लखनऊ /कानपुर देहात- परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों, कर्मचारियों को प्रान (परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर) आवंटन में ढिलाई पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने 1 अप्रैल 2005 या उसके बाद नियुक्त सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को एक महीने में प्रान आवंटित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाने को कहा है। बेसिक शिक्षा परिषद के वित्त नियंत्रक रवींद्र कुमार की ओर से सभी बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारियों को इस संबंध में भेजे निर्देश में कहा गया है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाकर कार्ययोजना बनाएं व एक माह में शत-प्रतिशत प्रान आवंटन कराएं। इसकी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट भी परिषद मुख्यालय को भेजें।

साथ ही यह निर्देश भी दिए गए हैं कि यदि किसी शिक्षामित्र का सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित होने की वजह से प्रान एलाट है तो ऐसे शिक्षामित्रों को चिह्नित कर प्रान को निष्क्रिय कराएं क्योंकि शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त किया जा चुका है।
जनपद में करीब 2800 शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अभी तक प्रान आवंटित नहीं किये गए हैं जबकि इस संदर्भ में कई बार विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
वित्त एवं लेखाधिकारी शिवा त्रिपाठी का कहना है कि जल्द ही शत प्रतिशत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को प्रान नंबर आवंटित कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button