कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बड़ी खबर: कानपुर देहात में प्रशासनिक सर्जरी, एक झटके में बदले कई ब्लॉकों के बीडीओ और बीईओ

जनपद में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी पारदर्शी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कपिल सिंह के अनुमोदन के बाद खंड विकास अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती में व्यापक बदलाव किए गए हैं

कानपुर देहात। जनपद में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी पारदर्शी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कपिल सिंह के अनुमोदन के बाद खंड विकास अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती में व्यापक बदलाव किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार खंड विकास अधिकारी विश्राम सिंह को डेरापुर से स्थानांतरित कर अमरौधा विकास खंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि मैथा में तैनात रहीं खंड विकास अधिकारी संजु सिंह को अब डेरापुर विकास खंड का कार्यभार दिया गया है। इसके साथ ही कई जनपद स्तरीय अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं जिनमें अपर सांख्यिकीय अधिकारी प्रदीप कुमार को राजपुर जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश कुमार अग्निहोत्री को मैथा और जिला कृषि अधिकारी डॉ उमेश चन्द्र गुप्ता को अकबरपुर विकास खंड का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

शिक्षा विभाग में भी इसी क्रम में महत्वपूर्ण स्थानांतरण किए गए हैं जिसके तहत खंड शिक्षा अधिकारी सपना को मैथा से मलासा भेजा गया है। वहीं अशोक कुमार सिंह को सन्दलपुर से राजपुर संजय कुमार को मुख्यालय से मैथा और आनंद भूषण को मलासा से सन्दलपुर स्थानांतरित किया गया है।

जिलाधिकारी महोदय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती और अतिरिक्त प्रभार का कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें ताकि विकास कार्यों और शैक्षिक गतिविधियों में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।

Related Articles

AD
Back to top button