शिक्षा मित्रों का जनपदीय सम्मेलन आगामी 14 नवंबर को
जनपद कानपुर देहात के शिक्षा मित्रों का जनपदीय सम्मेलन आगामी 14 नवंबर दिन मंगलवार को मुंगीसापुर कस्बे के ब्रज धाम गेस्ट हाउस में होना सुनिश्चित हुआ है।यह जानकारी आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने रविवार को दी है।
पुखरायां। जनपद कानपुर देहात के शिक्षा मित्रों का जनपदीय सम्मेलन आगामी 14 नवंबर दिन मंगलवार को मुंगीसापुर कस्बे के ब्रज धाम गेस्ट हाउस में होना सुनिश्चित हुआ है।यह जानकारी आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने रविवार को दी है।
रविवार को आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 14 नवंबर दिन मंगलवार को जनपद के सभी शिक्षामित्रों का जनपदीय सम्मेलन मुंगीसापुर कस्बे के ब्रज धाम गेस्ट हाउस में होना सुनिश्चित हुआ है।
सम्मेलन में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ कुशवाहा एवं प्रदेश संगठन मंत्री उदय वीर सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शिक्षा मित्रों से प्रतिभाग करने की अपील की गई है।