कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शिखर सैनिक एकेडमी कानपुर के आठ बच्चों का उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल में हुआ चयन

शिखर सैनिक एकेडमी कानपुर के आठ छात्र छात्राओं का उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल में चयन होने पर विद्यालय प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

Story Highlights
  • छात्र-छात्राओं को दी गई बधाई किया गया सम्मान

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। शिखर सैनिक एकेडमी कानपुर के आठ छात्र छात्राओं का उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल में चयन होने पर विद्यालय प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।स्कूल संचालक प्रदीप सिंह ने बताया कि उनकी संस्था में कई छात्र छात्राओं ने उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी।जिनमे से अलग अलग जनपदों के आठ छात्र छात्राओं का चयन किया गया है।

कानपुर के संजीव नगर की दीक्षा यादव,कानपुर के भाभा नगर के देवांश,ग्रेटर नोएडा के केशव सिंह,कानपुर के संजीव नगर के वैभव यादव,कन्नौज के आयुष सिंह सेंगर,आजमगढ़ के पियूष कुमार चौहान,ग्रेटर नोएडा के तरुण सिंह व चित्रकूट के शौर्य सिंह का उत्तर प्रदेश के सैनिक स्कूल में चयन किया गया है।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त करते हुए परीक्षा में सफल सभी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए माला पहनाकर उनका सम्मान किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए संचालक प्रदीप सिंह ने कहा कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करानी चाहिए।बच्चों के शिक्षित होने से न केवल उसे,उसके परिवार को लाभ मिलता है बल्कि राष्ट्र भी मजबूत होता है।उन्होंने सफलता के पीछे छात्र छात्राओं का अथक परिश्रम तथा शिक्षकों व अभिभावकों का मार्गदर्शन बताया।उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम ही सफलता का रहस्य है।कठोर परिश्रम तथा निरंतर प्रयास से किए गए कार्यों में सफलता अवश्य ही प्राप्त होती है।इस मौके पर शिक्षक सुरेश,विनय,कपूर सिंह यादव,नीतीश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button