कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शिवली पुलिस की बड़ी कामयाबी: टेलीग्राम टास्क के नाम पर हुई साइबर ठगी के 33 हजार रुपये कराए वापस

पुलिस अधीक्षक श्रध्दा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में साइबर सेल ने की कार्रवाई।

कानपुर देहात की शिवली थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों के चंगुल से एक पीड़ित की गाढ़ी कमाई के पैसे वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। टेलीग्राम ऐप पर टास्क के जरिए पैसे दोगुने करने का झांसा देकर युवक से 65 हजार रुपये ठग लिए गए थे। पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम में से 33,000 रुपये वापस आवेदक के खाते में क्रेडिट करा दिए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह और पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्द्र के मार्गदर्शन में जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रध्दा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में शिवली पुलिस ने यह सफलता हासिल की है।

टेलीग्राम टास्क और पैसे डबल करने का दिया था झांसा

जानकारी के अनुसार, ग्राम रूदापुर निवासी हर्ष पुत्र शिवदत्त को साइबर ठगों ने टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क किया था। ठगों ने उन्हें छोटे-छोटे टास्क पूरे करने पर पैसे डबल करने का लालच दिया। झांसे में आकर हर्ष ने कुल 65,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने 20 मार्च 2025 को साइबर हेल्प डेस्क शिवली में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और त्वरित एक्शन लेते हुए 12 अप्रैल 2026 को 33,000 रुपये की धनराशि वापस करा दी।

ये भी पढ़े-  रनिया पुलिस का अदम्य साहस: धधकती आग के बीच कूदे थाना प्रभारी और जांबाज सिपाही, टला बड़ा हादसा

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button