उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में होटल मजदूर का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर कानपुर इटावा नेशनल हाइवे के किनारे एक 32 वर्षीय युवक का शव मिला है।मृतक पिछले एक साल से अन्नपूर्णा ढाबे में मजदूर के रूप में काम कर रहा था

पुखरायां।कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर कानपुर इटावा नेशनल हाइवे के किनारे एक 32 वर्षीय युवक का शव मिला है।मृतक पिछले एक साल से अन्नपूर्णा ढाबे में मजदूर के रूप में काम कर रहा था।पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक का एक दिन पहले अपने सहकर्मी बाबू के साथ झगड़ा हुआ था।घटना के बाद बाबू फरार है,मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिले हैं,जिससे उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने ढाबा मालिक बब्लू पाल से भी पूंछतांछ शुरू की है।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button