कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कथावाचक ने श्रोताओं को कृष्ण जन्म की कथा विस्तार से सुनाई जिसे सुनकर श्रोता हुए भावविभोर

मलासा विकासखंड के अंतर्गत मदनपुर गांव स्थित कुटिया में आयोजक मंडल द्वारा आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन गुरुवार को कथावाचक ने श्रोताओं को कृष्ण जन्म की कथा विस्तार से सुनाई जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। वहीं इस मौके पर कानपुर देहात जनपद के शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने भी कथा में प्रतिभाग कर पूजन अर्चन कर ब्यास जी रामू शास्त्री का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया।

अमन यात्रा , पुखरायां। मलासा विकासखंड के अंतर्गत मदनपुर गांव स्थित कुटिया में आयोजक मंडल द्वारा आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन गुरुवार को कथावाचक ने श्रोताओं को कृष्ण जन्म की कथा विस्तार से सुनाई जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। वहीं इस मौके पर कानपुर देहात जनपद के शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने भी कथा में प्रतिभाग कर पूजन अर्चन कर ब्यास जी रामू शास्त्री का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। गुरुवार को विकासखंड के मदनपुर कुटिया में श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथावाचक रामू शास्त्री ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि द्वापर युग में भोजवंशी राजा उग्रसेन मथुरा में राज्य करता था उसके आततायी पुत्र कंस ने उसे गद्दी से उतर दिया था और स्वयं मथुरा का राजा बन बैठा था।

ये भी पढ़े-  भारत में भरत का चरित्र सदैव अनुकरणीय रहेगा : दीपक देव जी महाराज 

कंस की एक बहन देवकी थी जिसका विवाह वसुदेव नामक यदुवंशी सरदार से हुआ था एक समय कंस अपनी बहन देवकी को उसके ससुराल पहुंचाने जा रहा था।रास्ते में आकाशवाणी हुई हे कंस जिस देवकी को तू बड़े प्रेम से ले जा रहा है उसी में तेरा काल बसता है वसुदेव देवकी के एक एक कर सात बच्चे हुए और सातों को जन्म लेते ही कंस में मार डाला जब आठवां बच्चा पैदा होने वाला था कारागार में उनपर कड़े पहरे बैठा दिए गए उसी समय नंद की पत्नी यशोदा को भी बच्चा होने वाला था उन्होंने वसुदेव देवकी के दुखी जीवन को देख आठवें बच्चे के रक्षा का उपाय रचा जिस समय वासुदेव देवकी को एक पुत्र पैदा हुआ उसी समय संयोग से यशोदा के गर्भ से भी एक कन्या का जन्म हुआ जो और कुछ नहीं सिर्फ माया थी।कथा को सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।

ये भी पढ़े-  कथावाचक ने श्रोताओं को राम जन्म की कथा विस्तार से सुनाई कथा को सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए

वहीं इस अवसर पर कानपुर देहात जिले के शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने भी कथा का रसपान किया तथा कथावाचक का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया।इस मौके पर परीक्षित रेखा देवी,सुरजीत सिंह,पंकज सचान,सुरेश कुमार,शारदा सचान,दीप्ति सचान,रघुराज सचान,आशीष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button