कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शैक्षिक महासंघ की मैथा का हुआ मनोनयन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद कानपुर देहात के विकास खण्ड मैथा की कार्यकारिणी का मनोनयन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रांतीय संयुक्त मंत्री शैलेन्द्र द्विवेदी, जिला कार्यकारिणी से कार्यकारी अध्यक्ष मनोज शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार और जिला मीडिया प्रभारी डॉ इंद्र कुमार की उपस्थिति में सर्वसम्मति से ओमनारायण कटियार को संगठन मंत्री, संजय कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष एवं रेखपाल को महामंत्री घोषित किया गया।

Story Highlights
  • संजय त्रिपाठी अध्यक्ष रेखपाल बने महामंत्री

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद कानपुर देहात के विकास खण्ड मैथा की कार्यकारिणी का मनोनयन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रांतीय संयुक्त मंत्री शैलेन्द्र द्विवेदी, जिला कार्यकारिणी से कार्यकारी अध्यक्ष मनोज शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार और जिला मीडिया प्रभारी डॉ इंद्र कुमार की उपस्थिति में सर्वसम्मति से ओमनारायण कटियार को संगठन मंत्री, संजय कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष एवं रेखपाल को महामंत्री घोषित किया गया।

ये भी पढ़े-   बेरोजगारों की आस टूटी, बेसिक स्कूलों में लड़खड़ा रही शिक्षा व्यवस्था को सहारा देंगे रिटायर शिक्षक

कार्यकारी अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने संगठन की रीतिनीति की विस्तार में चर्चा करते हुए कहा कि स्वाध्याय, स्वालंबन और सम्मान की विचारधारा से ओतप्रोत यह संगठन छात्र हित, शिक्षक हित और समाज हित के कार्यो हेतु सदैव तत्पर है। मनोनीत अध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विकासखंड मैथा की शिक्षक समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर संजय दुबे, हिमांशु त्रिपाठी, हरवंश सिंह, आदि शिक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button