उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मां गुमटा रज्जन आश्रम में माता पिता की स्मृति दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन,मनीषियों,बुजुर्गों का किया गया सम्मान

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर स्थित मां गुमटा रज्जन आश्रम में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर राम अवतार यादव की अगुवाई में माता पिता के 26 वें स्मृति दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर स्थित मां गुमटा रज्जन आश्रम में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर राम अवतार यादव की अगुवाई में माता पिता के 26 वें स्मृति दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के मनीषियों,ग्राम प्रधानों,आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों तथा बुजुर्गों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया।मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव लाखन सिंह यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समाज को सार्थक दिशा मिलती है।हम सभी को मिलजुलकर इसे आगे बढ़ाना चाहिए।इस कार्यक्रम के तहत हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं।उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा लेते हैं।वीरसेन यादव ने कहा कि माता पिता व गुरुजनों के चरणों में सभी तीर्थों का वास है।आप यदि माता पिता व गुरुजनों का सम्मान करेंगे तो सफलता आपके चरणों में होगी।इंजीनियर राम अवतार यादव ने कहा कि जब आप जीवन में कोई विशेष सफलता हासिल करते हो तो आपके साथ साथ आपके माता पिता व गुरुजनों का भी सम्मान बढ़ता है।इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू राजा,राघव अग्निहोत्री,जगत सिंह यादव,रामकिशन,शिवपाल, इशांक यादव,कप्तान सिंह,शिवा यादव,मो अनस,विकास,आशुतोष सिंह,शिवांश यादव,शोभित,रोहित,शिक्षक माधव सिंह,सोनेलाल,साहबलाल यादव,दयाशंकर,शांति बाबा,कुलदीप संखवार,जितेंद्र यादव,मुनिनाथ यादव,कल्लू यादव,रामकुमार कश्यप समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button