उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की एक टोली ने देश के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर भगवान शिव के दर्शन और आराधना की।

कानपुर,अमन यात्रा। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की एक टोली ने देश के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर भगवान शिव के दर्शन और आराधना की। इस टोली को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक तथा कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए प्रत्येक मनुष्य के मन में अद्वितीय आस्था है। जनश्रुतियां भी हमें काशी विश्वनाथ से जोड़ने का कार्य करती है। कर्मचारियों की आस्था को ध्यान में रखते हुए इस तीर्थ भ्रमण का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय कर्मचारी एसोसिएशन और कर्मचारी संघ से संबद्ध 60 से अधिक कर्मचारियों ने संघ के अध्यक्ष व महामंत्री की अगुवाई में यात्रा पूर्ण की। इसके लिए कर्मचारी एसोसिएशन के महामंत्री मनीष द्विवेदी ने कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button