उत्तरप्रदेश

श्रावस्ती : घर की दीवार से टकराई अनियंत्रित कार, उड़े परखच्‍चे; दारोगा की मौत व दो गंभीर

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बदला चौराहा नानपारा मार्ग पर सुजानडीह गांव में अनियंत्रित कार घर की दीवार से टकरा गई। जिससे कार में बैठे लक्ष्मनपुर चौकी प्रभारी शंभू नाथ उपाध्याय की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तथा साथ में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

श्रावस्ती,अमन यात्रा : मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बदला चौराहा नानपारा मार्ग पर सुजानडीह गांव में अनियंत्रित कार घर की दीवार से टकरा गई। जिससे कार में बैठे लक्ष्मनपुर चौकी प्रभारी शंभू नाथ उपाध्याय की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तथा साथ में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया।जहां से एक की हालत गंभीर होने पर  लखनऊ रेफर कर दिया गया।

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मनपुर पुलिस चौकी प्रभारी शंभू नाथ उपाध्याय 28 फरवरी की रात एक मुकदमे के सम्बंध में हरदत्त नगर गिरन्ट की ओर कही गए थे। वापस लौटते समय रात करीब 11 बजे मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बदला चौराहा – गिरन्ट मार्ग सुजानडीह गांव के पास पहुंचने पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और कार गांव के शकील पुत्र सलीम के घर में जा टकराई। तेज धमाके से कार टकराने के साथ कार के परखच्चे उड़ गए।चौकी प्रभारी शंभू नाथ उपाध्याय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि सिरसिया निवासी रवि व हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button