उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

श्रीजी पेट्रोल पंप के “मालिक कमल वर्मा” ने बच्चों को कापियां, बिस्कुट एवं चॉकलेट देकर मनाया बाल दिवस

शहर के श्रीजी पेट्रोल पंप पर बाल दिवस के अवसर पर रविवार को चाचा नेहरू को याद कर बच्चों को चॉकलेट,टॉफिया, बिस्कुट एवं मिठाइयां बांटी गई और चाचा नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया.

औरैया,अमन यात्रा :  शहर के श्रीजी पेट्रोल पंप पर बाल दिवस के अवसर पर रविवार को चाचा नेहरू को याद कर बच्चों को चॉकलेट,टॉफिया, बिस्कुट एवं मिठाइयां बांटी गई और चाचा नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया.

kamal 1

श्रीजी पेट्रोल पंप के मालिक कमल वर्मा ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका गुणगान किया और कहां कि चाचा नेहरू बच्चों के प्रति बहुत अधिक लगाव करते थे इसी कारण 14 नंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है.

kamal 3

बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे इसके उपरांत कमल वर्मा ने प्रत्येक बच्चों को कापियां बिस्कुट एवं चॉकलेट दे और बधाई दी. इस मौके पर देव सिंह, अजय तिवारी, राहुल शुक्ला, किशन, लाला शर्मा,ललित सिंह सहित पम्प का स्टाफ़ मौजूद रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button