कानपुर देहात

श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत संघ व विहिप कार्यकर्ताओं ने धन संग्रह किया

इस दौरान ब्रह्म कुमार द्विवेदी, समाजसेविका कंचन मिश्रा, जिला सहमंत्री अखिलेश द्विवेदी, शिवशंकर शुक्ला, सुरेन्द्रनाथ दुबे, शेष नारायण तिवारी, मनीष तिवारी, जिला मंत्री धर्मेन्द्र दुबे, नीतू कटियार, मंजुल मिश्रा, गीता त्रिपाठी, शेखर शुक्ला, राम सिंह भदौरिया, रानी देवी, विनय कुमार, गौरव मिश्रा मौजूद रहे।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत अकबरपुर में संघ व विहिप कार्यकर्ताओं ने धन संग्रह किया। इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक सहयोग करने की बात कही गई।

जनकपुरी के जानकी भवन में आयोजित निधि संचय कार्यक्रम विहिप प्रांत संगठन मंत्री मधुराम, संघ के विभाग संघचालक डॉ रज्जनलाल मिश्रा और विहिप जिलाध्यक्ष राममहेश त्रिपाठी में चला। कस्बे में घूम घूमकर धनराशि एकत्र की गई। वहीं दानदाताओं को रसीद देने के अलावा धन संग्रह करने वाले कार्यकर्ताओं के सम्मानित किया गया। विहिप प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि राम मन्दिर राष्ट्र के लिए गौरव का विषय है। यह मात्र राम मंदिर नहीं राष्ट्र मंदिर है। विभाग संघचालक डॉ. रज्जनलाल मिश्रा ने कहा कि नगर में अभियान के तहत रामभक्तों का अपार सहयोग प्राप्त हुआ। सभी ने श्रद्धाभाव से समर्पण निधि प्रदान की। इस दौरान ब्रह्म कुमार द्विवेदी, समाजसेविका कंचन मिश्रा, जिला सहमंत्री अखिलेश द्विवेदी, शिवशंकर शुक्ला, सुरेन्द्रनाथ दुबे, शेष नारायण तिवारी, मनीष तिवारी, जिला मंत्री धर्मेन्द्र दुबे, नीतू कटियार, मंजुल मिश्रा, गीता त्रिपाठी, शेखर शुक्ला, राम सिंह भदौरिया, रानी देवी, विनय कुमार, गौरव मिश्रा मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button