कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

संविधान दिवस पर नेहरू युवा केंद्र ने आयोजित की गोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता

नेहरू युवा केंद्र कानपुर देहात के तत्वावधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई। यह आयोजन संविधान दिवस के अवसर पर रखा गया.

Story Highlights
  • भावी पीढ़ी को संविधान की दी गई जानकारी

सुशील त्रिवेदी, पुखरायां :  नेहरू युवा केंद्र कानपुर देहात के तत्वावधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई। यह आयोजन संविधान दिवस के अवसर पर रखा गया जिसमें भारत की भावी पीढ़ी अर्थात छात्र छात्राओं को शामिल किया गया तथा उन्हें संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

ये भी पढ़े-  किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए वहां आवागमन की अच्छी सुविधा आवश्यक है : मुलायम सिंह यादव

उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद पुखरायां स्थित सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम मैं पालिका अध्यक्ष सत्य प्रकाश संखवार ने कहा कि संविधान हमारे सामाजिक जीवन का आवश्यक एवं महत्वपूर्ण अंग है जिसके चलते हमारे देश की एकता और अखंडता अक्षुण्ण है।इस अवसर पर उमंग मिश्रा ने भी अपने विचार रखे तथा पवन कुमार ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं विकास मिश्र, प्रशांत, निधी देवी उपस्थित हुए।

Related Articles

AD
Back to top button