उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

चकिया: रियल सिंघम डीएसपी रघुराज को मिली बड़ी सफलता

शासन द्वारा अंतर्जनपदीय सीमाओं पर बराबर निगरानी के लिए सचेत किया जा रहा है। प्रदेश की उर्वरक अवैध तरीके से अन्य प्रदेशों में न जाए इसके लिए पुलिस विभाग को जिम्मेदारी दी गई है।

Story Highlights
  • उत्तर प्रदेश की सीमा को क्रास कर रहे व्यक्ति को दबोचा, बिहार राज्य में करने वाला था प्रवेश
  • कोतवाली पुलिस खींच कर ले आई थाने, जांच में जुटे अधिकारी

चकिया, चंदौली। शासन द्वारा अंतर्जनपदीय सीमाओं पर बराबर निगरानी के लिए सचेत किया जा रहा है। प्रदेश की उर्वरक अवैध तरीके से अन्य प्रदेशों में न जाए इसके लिए पुलिस विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। जिसपर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट होकर उत्तर प्रदेश व बिहार की सीमाओं पर चेकिंग अभियान पूरी तरह तेज कर दिया है।

IMG 20221130 WA0052

बुधवार को रियल सिंघम डीएसपी रघुराज को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई। डीएसपी पुलिस जवानों के साथ इलिया स्थित माल्दह पुलिया कैमूर बिहार बॉर्डर पर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वाहन की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान वाहन टाटा 407, 70 बोरी डीएपी उर्वरक लेकर बिहार जा रही थी। डीएसपी के निर्देश पर पुलिस के जवानों ने टाटा वाहन को रोकने का प्रयास किया तो वह और तेज भागने लगा। कुछ दूर जाकर पुलिस के जवानों ने वाहन को घेर लिया‌। जिसके बाद टाटा 407 वाहन में बने डाला को चेक किया गया तो भारी मात्रा में डीएपी उर्वरक पाई गई। पकड़े गए वाहन को उर्वरक समेत पुलिस थाने पर ले आई। इसकी सूचना जिला कृषि अधिकारी सहित उप जिलाधिकारी चकिया को जांच के लिए दे दिया गया। जिला कृषि अधिकारी बसंत दुबे भी जांच करने पहुंचे थे। जांच में अवैध तरीके से डीएपी ले जा रहे व्यक्ति के पास से कोई कागजात नहीं मिले।

IMG 20221130 WA0054

बतादें कि रियल सिंघम डीएसपी रघुराज को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब 70 बोरी डीएपी उर्वरक लेकर अवैध तरीके से टाटा 407 पिकअप वाहन उत्तर प्रदेश की सीमा को क्रश कर बिहार में प्रवेश करने वाली थी। डीएसपी रघुराज पुलिस जवानों के साथ इलिया स्थित माल्दह पुलिया कैमूर बिहार बॉर्डर पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। तभी चकिया से टाटा 407 वाहन 70 बोरी डीएपी लादकर उत्तर प्रदेश की सीमा को क्रश करते हुए बिहार राज्य में प्रवेश करने की कोशिश की। तभी पुलिस ने टाटा वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन चालक ने वाहन को और तेज भगाने लगा। कुछ दूर जाते ही बिहार सीमा के अंदर दौड़ाकर पुलिस ने पिकअप वाहन को पकड़ लिया। वाहन का डाला खोलकर पुलिस देखी तो 70 बोरी डीएपी अवैध तरीके से लोड की गई थी। जो बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए जा रही थी। इसकी सूचना डीएसपी रघुराज ने जिला कृषि अधिकारी बसंत दुबे व चकिया एसडीएम ज्वाला प्रसाद को दिया। मौके पर पहुंचे जिला कृषि अधिकारी ने डीएपी ले जा रहे व्यक्ति से कागजात मांगा तो उसके पास से कोई कागजात नहीं मिला। जिसपर अवैध तरीके से उत्तर प्रदेश की उर्वरक बिहार ले जाने के संबंध में कोतवाली पुलिस ने टाटा वाहन को उर्वरक लदे ही कोतवाली लाई। जहां अगली कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button