कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

संविधान दिवस पर पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा चलाएगा ट्विटर पर अभियान

पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा की जिला कार्यसमिति की बैठक आज वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई। यह बैठक संगठन के जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव की अध्यक्षता एवं महामंत्री प्रताप भानू सिंह गौर के संचालन में आयोजित की गई.

Story Highlights
  • जनपद कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में बनी रणनीति
अमन यात्रा , कानपुर देहात। पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा की जिला कार्यसमिति की बैठक आज वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई। यह बैठक संगठन के जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव की अध्यक्षता एवं महामंत्री प्रताप भानू सिंह गौर के संचालन में आयोजित की गई जिसमें आन्दोलन को गति देने व कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श कर आम सहमति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। प्रदेश कार्यकारिणी को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप सैनी मुख्य अतिथि के रूप में जुड़े।
उन्होंने बताया कि एनएमओपीएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तय किये गये कार्यक्रम में आज दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक संविधान दिवस पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु ट्विटर पर #ConstitutionalRightOPS के हैशटैग के साथ पूरे देश में यह अभियान चलाया जाएगा बैठक में प्रमुख रुप से ज्योति शिखा मिश्र अनुपम प्रजापति मृदुला तिवारी बिहारी लाल आनंद अनन्त त्रिवेदी राजेश श्रीवास्तव सुखदेव बाबू देवेंद्र सिंह राजेश सिंह जावेद सोनू संदीप सिंह अग्नीश कुमार आदित्य यादव गौरव मिश्रा रामेंद्र सिंह मनोज शिवनाथ आदि ने अपने विचार रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button