कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सट्टी पुलिस ने युवक को एक अवैध तमंचा-कारतूस समेत दबोचा

अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और सफलता हासिल करते हुए सट्टी थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर एक युवक को एक अदद देशी नाजायज तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

Story Highlights
  • अपराध नियंत्रण की दिशा में कानपुर देहात पुलिस को मिली एक और सफलता

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और सफलता हासिल करते हुए सट्टी थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर एक युवक को एक अदद देशी नाजायज तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

ANSHIKA
विज्ञापन

एस आई जयंत फौजदार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में कानपुर देहात जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में अपराधों के रोकथाम व खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए उन्होंने सोमवार सुबह करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर हमराहियों सहित छापामारी कर मुगल रोड स्थित राधिका ढाबा के निकट एक युवक को एक अदद देशी अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस समेत धर दबोचा।

AD 1
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।पूंछतांछ में आरोपी ने अपना नाम पता मनीष कुमार पुत्र सरजीत निवासी ग्राम बीरबल का पुरवा थाना सट्टी बताया है।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।थाना इंचार्ज शिवशंकर ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

 

Related Articles

AD
Back to top button