कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीडीओ लक्ष्मी एन. ने बरौर में निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर का किया निरीक्षण

मलासा विकासखंड की ग्राम पंचायत बरौर में निर्माणाधीन  आरआरसी सेंटर का शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्माण कार्य की गति धीमी देख कार्य में तेजी लाकर शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

Story Highlights
  • निर्माण कार्य की गति धीमी देख कार्य में तेजी लाकर शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड की ग्राम पंचायत बरौर में निर्माणाधीन  आरआरसी सेंटर का शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्माण कार्य की गति धीमी देख कार्य में तेजी लाकर शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन ने विकासखंड के बरौर ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया।

photo 34

इस दौरान उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति देख ग्राम प्रधान कोमल कश्यप व पंचायत सचिव बोस्की शर्मा को निर्माण कार्य तेजी लाने तथा शीघ्र  निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से कूड़ो का निस्तारण करने के लिए गांव गांव एकीकृत ठोस प्रबंधन केंद्र आरआरसी सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है।जितना शीघ्र इसका निर्माण पूरा होगा, उतना ही जल्दी कूड़ा निस्तारण कार्य शुरू कराया जाएगा।

photo 33

तत्पश्चात उन्होंने आरआरसी निर्माण कार्य के प्रत्येक बिंदु की जांच कर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को आरआरसी सेंटर का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।इस मौके पर डीपीआरओ विकास पटेल,पंचायत सचिव आदित्य कुमार शुक्ला,प्रधान प्रतिनिधि सुरजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button