कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रविवार को तीन सैकड़ा गणवेशधारी द्वारा पथ संचलन निकालेगा जायेगा : रवि

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार को कस्बें में तीन सैकड़ा गणवेशधारी स्वयंसेवकों के साथ पथ संचलन निकालेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए आर एस एस के नगर संघचालक रवि द्विवेदी ने बताया कि संघ द्वारा प्रतिवर्ष पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला जाता है ।

अमन यात्रा, पुखरायां : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार को कस्बें में तीन सैकड़ा गणवेशधारी स्वयंसेवकों के साथ पथ संचलन निकालेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए आर एस एस के नगर संघचालक रवि द्विवेदी ने बताया कि संघ द्वारा प्रतिवर्ष पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला जाता है । पुखरायां संघ का जिला केन्द्र है इस नाते जनपद के अन्य खंडों व नगरों के संचलन के उपरान्त नौ अप्रैल को पुखरायाँ नगर में विशाल पथ संचलन निकाला जाएगा।

नगर के स्वयंसेवकों को संचलन में शामिल कराने की दृष्टि से नगर कार्यवाह शिवा जी व सह कार्यवाह श्याम बाबा के नेतृत्व में नगर में वृहद संपर्क किया जा रहा है।

RSS

नगर कार्यवाह शिवा जी ने बताया कि पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से नोनापुर मोड़,नगर पालिका रोड से वार्ड नंबर तीन ,सुखाई तालाब, नेतराम गली से होते हुए वापस सरस्वती शिशु मंदिर पहुँचेगा।समापन पर विभाग संघचालक डा.रज्जन लाल मिश्र का उद्बोधन रहेगा।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button