कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रूरा स्टेशन पर ट्रेन से गिरा यात्री, 108 ने पहुंचाया अस्पताल

कानपुर नगर से सामान लेकर अपने घर लौट रहे 50 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन से उतरते समय गंभीर रूप से घायल हो गए।

कानपुर देहात। कानपुर नगर से सामान लेकर अपने घर लौट रहे 50 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन से उतरते समय गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बजरंग नगर रूरा निवासी विमल कुमार (उम्र 50 वर्ष), पिता ओम प्रकाश, रूरा स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी चंद्रभान एवं पायलट अभिषेक ने घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूरा पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टर हिना ने मरीज की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल अकबरपुर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को जिला अस्पताल अकबरपुर भेजा गया।

समय पर एंबुलेंस सेवा और चिकित्सा टीम की तत्परता से मरीज को उचित इलाज के लिए उच्च केंद्र भेजा जा सका।

Related Articles

AD
Back to top button