अवंतिका चौधरी और विपिन अग्निहोत्री: एक प्रेरक संयोजन
जाने-माने फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री के चैट शो 'स्पीक अप' में एक और खास मेहमान शामिल होने जा रही हैं। यह हैं युवा उद्यमी और ब्रांड रणनीतिकार अवंतिका चौधरी।

- अवंतिका चौधरी ने विपिन अग्निहोत्री के चैट शो 'स्पीक अप' में बांटी अपनी सफलता की कहानी
लखनऊ: जाने-माने फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री के चैट शो ‘स्पीक अप’ में एक और खास मेहमान शामिल होने जा रही हैं। यह हैं युवा उद्यमी और ब्रांड रणनीतिकार अवंतिका चौधरी। इस शो का प्रसारण जनवरी में अमेज़न प्राइम पर होगा।
अपने चयन पर प्रतिक्रिया देते हुए, अवंतिका ने कहा, “मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरी जीवन यात्रा लोगों को उद्यमिता को आगे बढ़ाने और प्रभाव पैदा करने के लिए प्रेरित करेगी।”
विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि इस 12 एपिसोड की श्रृंखला में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से 12 व्यक्तित्व शामिल होंगे। उन्होंने कहा, “पांच एपिसोड पहले ही शूट किए जा चुके हैं और आने वाले दिनों में हम बाकी एपिसोड की शूटिंग पूरी कर लेंगे।”
अवंतिका चौधरी के चयन के बारे में बात करते हुए विपिन ने कहा कि वह आज के युवाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं और उनका शामिल होना बहुत से व्यक्तियों को ऐसी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा जो उनके पेशेवर उत्कृष्टता के लिए उपयोगी हों।



