कानपुर देहात: राजपुर में खेत में काम करते समय युवक को सांप ने डसा
समय पर अस्पताल पहुंचने से बची युवक की जान

- चिकित्सकों ने झाड़ फूंक या घरेलू उपचार से बचने की अपील की
कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में सर्पदंश से एक युवक की हालत बिगड़ गई।उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया गया है।जहां युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।कमलपुर निवासी 35 वर्षीय ब्रज किशोर शुक्रवार सुबह अपने खेतों में काम कर रहे थे।
इसी दौरान उन्हें एक जहरीले सर्प ने डस लिया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।बृजकिशोर को आनन फानन में उपचार के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां मौजूद चिकित्सक जे पी द्विवेदी ने उनका उपचार किया।चिकित्सकों के मुताबिक समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण मरीज की हालत अब नियंत्रण में है।
चिकित्सकों ने ग्रामीणों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थित में किसी भी प्रकार के घरेलू उपचार या झाड़ फूंक से बचें।बजाय इसके पीड़ित को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं ताकि समय रहते समुचित इलाज मिल सके।



