उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

सवारी से भरा ई-रिक्शा रोड किनारे पलटा,सवारियों को आई चोटे,चालक हुआ घायल

घाटमपुर थाना क्षेत्र के भीतरगांव रोड स्थित चंदनपुर गांव के पास एक सवारियो से भरा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गया। घटना में जहां सवारियों को चोट आई हैं। वही ई रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गया। घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाया गया। जहां घायल का इलाज किया गया है

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के भीतरगांव रोड स्थित चंदनपुर गांव के पास एक सवारियो से भरा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गया। घटना में जहां सवारियों को चोट आई हैं। वही ई रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गया। घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाया गया। जहां घायल का इलाज किया गया है। रघुवीरपुर गांव निवासी ई रिक्शा चालक कमलेश उम्र 42 वर्ष पुत्र स्वर्गीय भदई प्रसाद गांव की महिला सरिता द्वारा भीतरगांव में खोले गए ब्यूटी पार्लर के उद्घाटन के समान एवं चार अन्य लोगों को बैठालकर भीतरगांव जा रहा था। जैसे ही ई रिक्शा चालक चंदनपुर गांव के पास पहुंचा, तभी ई रिक्शा चालक को अचानक चक्कर आ गया। जिसके चलते ई रिक्शा अनियंत्रित होकर खंती मे जा पलटा। घटना में जहां ई रिक्शा में सवार चार सवारियो को मामूली चोट आई है। वही ई रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गया जिससे स्थानीय लोगों द्वारा सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर भेजा गया। जहां ई-रिक्शा चालक का इलाज किया गया है।.

Related Articles

AD
Back to top button