उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सहायक अध्यापक की मार्ग दुर्घटना में मौत

जनपद के महाराजपुर, अवरा कला निवासी अजय कुमार यादव (40) पुत्र रामजीत यादव कुशीनगर जनपद के खड्डा विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय विष्णुपुरा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। वह शुक्रवार को बाइक से अपने गांव जा रहे थे।

बलिया : जनपद के महाराजपुर, अवरा कला निवासी अजय कुमार यादव (40) पुत्र रामजीत यादव कुशीनगर जनपद के खड्डा विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय विष्णुपुरा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। वह शुक्रवार को बाइक से अपने गांव जा रहे थे। अभी तरकुलवा थाना क्षेत्र के जमुनी नहर पुल के निकट पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में शिक्षक अजय कुमार यादव सड़क पर गिरे। इसी दौरान ट्रक आ गया और चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार अंशू पुत्र राजेश व विवेक पटेल पुत्र जितेंद्र पटेल निवासी ग्राम सोनहुला रामनगर थाना तरकुलवा घायल हो गए। तरकुलवा के थानेदार इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि दो घायल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button