उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सावन का पहला सोमवार भक्तों ने लगाये हर हर महादेव के जयकारे

मलमास के महीने सावन का पहला सोमवार भक्तों ने लगाये हर हर महादेव के जयकारे ।मलमास का सावन 19 साल बाद आने पर एक विशेष महत्व रखता है।इस मलमास के सावन को लेकर बहुत उत्साह दिखाई दे रहा है भक्तों में। अमरौधा कानपुर देहात में प्राचीन मंदिर महाकालेश्वर का विशेष महत्व है सावन में।यहां सावन माह में प्रातः काल से ही सोमवार के दिन भक्तों की अपार भीड़ होती है।

विमल गुप्ता, देवीपुर।मलमास के महीने सावन का पहला सोमवार भक्तों ने लगाये हर हर महादेव के जयकारे ।मलमास का सावन 19 साल बाद आने पर एक विशेष महत्व रखता है।इस मलमास के सावन को लेकर बहुत उत्साह दिखाई दे रहा है भक्तों में। अमरौधा कानपुर देहात में प्राचीन मंदिर महाकालेश्वर का विशेष महत्व है सावन में।यहां सावन माह में प्रातः काल से ही सोमवार के दिन भक्तों की अपार भीड़ होती है। श्रद्धालु महिलाओं व बच्चों द्वारा मेले में खरीदारी भी की जाती है। मेले में सुबह से ही दुकानें सज जाती हैं।महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा संरक्षित करने के लिए पुलिस द्वारा कठोर कार्यवाही का ऐलान किया गया था ।

photo 1 2प्रशासन का ऐलान पूरी तरह से जमीन पर दिखाई दिया।मंदिर परिसर में चारों ओर पुलिस ही पुलिस नजर आई। जिससे सच में श्रद्धालुओं को सुरक्षा का एहसास हो रहा है। देवीपुर मोहम्मदपुर से भगवान भोलेनाथ के दर्शन को आईं श्रद्धालु मोहिनी गुप्ता से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि मलमास के सावन महीने में भगवान भोलेनाथ की भक्ति करने से मन को शांति प्राप्त होती है। और उनकी कृपा से घर में सुख शांति व समृद्धि बनी रहती है।मेले में पुलिस व्यवस्था बहुत ही सराहनीय कार्य है।जिससे सभी श्रद्धालु अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हमारे लिए मलमास का यह सावन महीना भक्ति करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। वही पुखरायां से आए महादेव के भक्त प्रांशु गुप्ता ने बताया की महाकालेश्वर मंदिर अमरौधा में सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन द्वारा एक अच्छा कदम है।

Untitled design92इससे भगवान शिव के दर्शन बड़े आराम से हुए। मंदिर परिसर में चारों ओर शांति का माहौल दिखाई दिया। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अमरौधा में स्थित प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर परिसर में श्रावण मास में लगने वाले मेले में होने वाली श्रद्धालुओं की अपार भीड़ की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार को चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार वर्मा द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया। जिसकी मेले में आने जाने वाले श्रद्धालुओं ने जमकर तारीफ की। मेले में पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निभाते नजर आए तो कुछ ड्यूटी पर नजर आए।अमरौधा कस्बा स्थित प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर में विगत कई वर्षों से सावन महीने के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता रहा है। जहां हर सोमवार को दूरदराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते हैं। इसी के चलते मेले की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button