हमीरपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सिंगल यूज प्लास्टिक से हो रहे नुकसान से बचाने के लिए निकाली गई जागरूकता रैली

सिंगल यूज प्लास्टिक से हो रहे नुकसान से बचाने के लिए अध्यक्ष रामकिशोर श्रीवास के नेतृत्व में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

मौदहा(हमीरपुर)- सिंगल यूज प्लास्टिक से हो रहे नुकसान से बचाने के लिए अध्यक्ष रामकिशोर श्रीवास के नेतृत्व में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जिसमें अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, सभासद कुतुबुद्दीन जम्मू, शिवकुमार सोनी, बाबू राना, मोइन उद्दीन, महेश कुमार मन्ना, वसीम अकरम, दीपचंद्र एवं इसराइल खा, कृष्ण कुमार, विजय कुमार शहीद, कामता प्रसाद, पंकज सिंह, फजील अहमद, सना उल्ला, सफाई नायक दिलावर, संतोष कुमार, रामविलास, जबीर चौधरी, जयशंकर, प्रकाश कुमार सहित नगर पालिका के सैकड़ो कमर्चारीगण उपस्थित रहे। रैली उपरांत अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे द्वारा ‘रेश’ अभियान के अंतर्गत प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रयोग की जाने योग्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर आम जनमानस को जागरूक किया गया। अंत मे अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी एवं सभासदों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button