कानपुर देहातअपना देशउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
सिकंदरा में एक ही रात्रि में चार समर पंपों में चोरी,स्टार्टर,जीन और कॉपर की केबिल की पार
ग्रामीणों में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के साहबापुर गांव में चोरी का मामला सामने आया है।बीती शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने गांव से लगभग 800 मीटर की दूरी पर धाबा बोलकर चार समर पंपों में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
चोरों ने आदित्य कटियार,शिवरतन लाल,शिवराज और सागर लाल के समर पंपों से स्टार्टर,जीन और केबिल पार कर दी।इन पंपों से स्टार्टर,जीन और कॉपर की केबिल गायब मिली।थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने मौके पर जांच पड़ताल की है।
मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जा जाएगी।ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के लिए कड़ी कार्यवाही की मांग की है।



