कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: श्रावण मास/कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा सिकन्दरा, शिवली एवं भोगनीपुर क्षेत्र में यातायात डायवर्जन व्यवस्था का किया गया स्थलीय निरीक्षण

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दौरान लागू यातायात डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें।

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में श्रावण मास/कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान जनपद में आने-जाने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा जनपद के सिकन्दरा, शिवली एवं भोगनीपुर क्षेत्र में लागू यातायात डायवर्जन व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान डायवर्जन प्वाइंट, बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड, वैकल्पिक मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं यातायात संचालन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात का निर्बाध संचालन, कांवड़ियों की सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित कराने तथा आमजन को डायवर्जन व्यवस्था की स्पष्ट जानकारी देकर वैकल्पिक मार्गों से आवागमन कराने के निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी यातायात ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें । साथ ही जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दौरान लागू यातायात डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें, पुलिस द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

AD
Back to top button