उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सिकंदरा में पुरानी रंजिश को लेकर पति पत्नी पर हमला

पुखरायां।कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुवा की मड़ैया गांव में बीती रविवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों ने घर में घुसकर पति पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।इस जानलेवा हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जमुवा की मड़ैया गांव निवासिनी जसवंत सिंह की पत्नी सरोज ने सोमवार को थाना सिकंदरा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीती रविवार की रात उनके पति जसवंत सिंह अपने गांव स्थित निर्माणाधीन मकान में लेटे सो रहे थे तथा वहीं पास में वह स्वयं लेटी हुई थीं।जबकि बगल वाले प्लॉट में उनके जेठ जगमोहन व भतीजा मोहित लेटे सो रहे थे।तभी रात करीब 2.30 बजे उनके ही गांव के रंजीत,मंजीत पुत्रगण हरिसिंह तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर चारपाई पर सो रहे उनके पति पर जान से मार डालने की नियति से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।जब वह अपने पति को बचाने दौड़ी तो आरोपियों ने उस पर भी हमला किया।शोर शराबा सुनकर जेठ जगनमोहन व भतीजे मोहित को आता देख आरोपी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button