कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सिकंदरा में हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह को उपनिरीक्षक की पदोन्नति

उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं, स्टाफजनों ने जताया हर्ष

कानपुर देहात के सिकंदरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली पर उपनिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली है।उन्हें यह सम्मान उनकी सराहनीय सेवा को देखते हुए मिला है।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकंदरा प्रिया सिंह व थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से रविन्द्र सिंह के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी दी।रविन्द्र सिंह पिछले एक साल से सिकंदरा थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।इस दौरान उन्होंने अपनी अनुशासन,कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण से विभागीय अधिकारियों का विश्वास जीता और जनमानस के बीच भी अपनी पहचान बनाई। रविन्द्र की पदोन्नति की खबर से थाना परिसर में खुशी का माहौल रहा।इस अवसर पर अधिकारियों ने उन्हें शुभकनाएं दीं।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि रविन्द्र सिंह अपनी ड्यूटी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से बखूबी निर्वहन करेंगे।

 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button