कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

बरौर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के कलेनापुर गांव में मंगलवार शाम एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।घटना से बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक की पहचान कलेनालुर निवासी वीरेंद्र के 20 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है।सुरेंद्र ने मंगलवार शाम करीब पांच बजे मुरादपुर बंबा के पास अपने खेतों में खड़ी बेरी के पेड़ के सहारे फांसी लगा ली।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना के बाबत जांच पड़ताल की।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों के मुताबिक मृतक अविवाहित था।

उसने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया इस बात की उन्हें जानकारी नहीं है।सुरेंद्र की मौत से पिता वीरेंद्र,भाई शैलेन्द्र,छोटू समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- व्यापार मंडल के सहयोग से बाजारों में की जाएगी जीएसटी जागरूकता : डिप्टी कमिश्नर ए एल सिंह

Related Articles

AD
Back to top button