कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीडीओ लक्ष्मी एन. ने “मिशन शक्ति“ (फेज-04) के शुभारम्भ की तैयारियों की समीक्षा, दिये निर्देश

जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु आगामी शारदीय नवरात्र के पर्व पर “मिशन शक्ति“ के विशेष अभियान (फेज-04) के शुभारम्भ की तैयारियों की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एनo की अध्यक्षता में विकास भवन में संपन्न हुई।

Story Highlights
  • जनपद में 14 अक्टूबर को मिशन शक्ति (फेज-04) का होगा भव्य शुभारम्भ, निकाली जायेगी जागरूकता रैली

कानपुर देहात। जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु आगामी शारदीय नवरात्र के पर्व पर “मिशन शक्ति“ के विशेष अभियान (फेज-04) के शुभारम्भ की तैयारियों की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एनo की अध्यक्षता में विकास भवन में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु पूर्व वर्षों की भांति एक व्यापक कार्ययोजना तैयार करते हुए अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित कर आगामी शारदीय नवरात्र पर्व से मिशन शक्ति अभियान शुभारम्भ किये जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि “मिशन शक्ति के विशेष अभियान के अन्तर्गत दिनांक 14 अक्टूबर को प्रातः 08ः30 बजे से डेढ़ घंटा के लिए जनपद मुख्यालय पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों से जनजागरुकता हेतु महिला सशक्तिकरण रैली निकाली जाएगी, जिसमें 112, पी.आर.वी. वाहन तथा एम्बुलेंस भी सम्मिलित रहेंगी। एक वाहन पी.ए. सिस्टम के साथ होगा, जिससे मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित गीत जिंगल प्रसारित होंगे।

PHOTO 11 1 3

दो-चार पहिया वाहन तथा दस-दो पहिया वाहनों पर विभिन्न योजनाओं के पोस्टर्स/ बैनर व मिशन शक्ति का प्रतीक चिन्ह (स्वहव) प्रदर्शित किये जाएंगे, अन्य वाहनों पर मिशन शक्ति से सम्बन्धित फ्लैग/बैनर होंगे। उन्होंने कहा कि रैली स्टेडियम से कलेक्ट्रेट मुख्यालय तक निकाली निकाली जायेगी। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को समापन पड़ाव स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित सभी विभाग शासन द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए कार्ययोजना तैयार कर कार्यक्रमों का आयोजन करें।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading