कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पनकी पुलिस बनी ‘देवदूत’, गहरे नाले में गिरी गाय को बचाया

पनकी थाना क्षेत्र के काली मठिया के पास एक गहरे नाले में गिरी गाय को पनकी पुलिस और फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयास से बचाया गया। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता को उजागर किया है।

Story Highlights
  • काली मठिया के पास हुआ हादसा, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मिलकर किया रेस्क्यू

कानपुर: पनकी थाना क्षेत्र के काली मठिया के पास एक गहरे नाले में गिरी गाय को पनकी पुलिस और फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयास से बचाया गया। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता को उजागर किया है।

घटना के अनुसार, दो पालतू गायें आपस में लड़ रही थीं, तभी एक गाय लड़ते-लड़ते नाले में गिर गई। नाले की गहराई और पानी के कारण गाय निकलने में असमर्थ थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पनकी मंदिर चौकी प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, और उन्होंने भी अपने संसाधनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में सहयोग किया।

जेसीबी की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नाले में भरे बदबूदार पानी के बावजूद पुलिसकर्मियों ने कड़ी मेहनत की और गाय को बचा लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।

इस बचाव कार्य में चौकी प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी, उप निरीक्षक अजब सिंह और सत्यम मौर्य, हेड कांस्टेबल हरिओम सिंह, फायरकर्मी हवलदार राकेश बाबू, हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार, अनुपम चौधरी, रामवीर, धर्मेंद्र कुमार और अनिल कुमार शामिल थे।

Related Articles

AD
Back to top button