कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अमरौधा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, रोशन और सरोजनी बने प्राथमिक वर्ग के चैंपियन

रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज मैदान में हुआ आयोजन; खंड शिक्षा अधिकारी ने विजेता बच्चों को किया पुरस्कृत

Story Highlights
  • अमरौधा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों की प्राथमिक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न।
  • बालक वर्ग में संविलयन प्रेमपुर के रोशन और बालिका वर्ग में संविलयन चकचालपुर की सरोजनी चैंपियन बनीं।
  • प्रतियोगिताओं का उद्घाटन इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रकाश द्विवेदी ने किया।
  • खो-खो में संविलयन विरोहा और कबड्डी में चांदापुर (बालक) व सरांय (बालिका) विजेता रहे।

अमरौधा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता प्राथमिक स्तर शुक्रवार को स्थानीय रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज के मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

प्रतियोगिता का उद्घाटन इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रकाश द्विवेदी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। दिन भर चली प्रतियोगिताओं के बाद, खंड शिक्षा अधिकारी ईश्वरकांत मिश्रा द्वारा विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया और उनका उत्साह बढ़ाया गया।

चैंपियन खिलाड़ी

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए संविलयन विद्यालय प्रेमपुर के रोशन ने बालक वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, संविलयन चकचालपुर की सरोजनी ने बालिका वर्ग में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ के साथ-साथ लंबी कूद में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनीं। लंबी कूद बालक वर्ग में संविलयन कटवा के अमित प्रथम रहे।

अन्य प्रमुख विजेता

  • प्राथमिक स्तर बालक वर्ग: 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बील्हापुर के आदिल प्रथम रहे।
  • प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग: 50 मीटर दौड़ में संविलयन विरोहा की सुप्रिया और 400 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय सरांय की रूचि ने बाजी मारी।
  • कबड्डी (बालक वर्ग): संविलयन विद्यालय चांदापुर ने प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम को पराजित कर खिताब जीता।
  • कबड्डी (बालिका वर्ग): प्राथमिक विद्यालय सरांय ने प्राथमिक विद्यालय शाहजहांपुर की टीम पर विजय हासिल की।
  • खो-खो (बालिका वर्ग): फाइनल मुकाबले में संविलयन विरोहा ने प्राथमिक विद्यालय अकबराबाद को हराकर जीत दर्ज की।

इस दौरान रवि द्विवेदी, दिनेश बाबू, कपिल कटियार, प्रियंका, लल्ला सिंह, लोकेश द्विवेदी, रनवीर सिंह, अभय दीप मिश्रा, नुसरत अली, मनोज गौतम, ब्रजेश यादव, ऊषा, दिनेश मिश्र, नीरज गुप्ता, नरेन्द्र, मानवेन्द्र, मनोज, जयपाल, विमल, रामेंद्र, सुरेश बाबू, दीपक, ब्रजेश सचान, कान्त, राजेंद्र बाबू, आदित्य, अंकुश, पवन, रामनारायण, कृष्णपाल, सीबू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर: “मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना में 28 लाभार्थियों का चयन, स्वदेशी नस्लों की गायों पर 40% अनुदान”

Related Articles

AD
Back to top button