औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

थाना बेला के अन्तर्गत बरामद लावारिस ट्रक से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण

घटना से सम्बन्धित 05 अभियुक्तगणों को थाना बेला अन्तर्गत पूर्वा सुजान क्षेत्र में पुलिस मुतभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। मुतभेड़ में 02 अभियुक्त घायल हुए हैं। पुलिस मुठभेड़ में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

Story Highlights
  • सम्बन्धित अभियुक्तों की पुलिस मुटभेड़ में हुई गिरफ्तारी, गोली लगने से दो घायल

औरैया। विकास सक्सेना। बुधवार 23 नवंबर 2022 को थाना बेला के अन्तर्गत मिले लावारिस ट्रक के साथ हुई घटना का सफल अनावरण के लिए थाना बेला व एसओजी औऱैया की संयुक्त टीम का गठन किया गया था, जिसमें बुधवार 30 नवंबर 2022 को घटना से सम्बन्धित 05 अभियुक्तगणों को थाना बेला अन्तर्गत पूर्वा सुजान क्षेत्र में पुलिस मुतभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। मुतभेड़ में 02 अभियुक्त घायल हुए हैं। पुलिस मुठभेड़ में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

IMG 20221201 WA0018

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने घटना का खुलासा एवं जानकारी देते हुए बताया कि गत 30 नवंबर 2022 की रात करीब 11-12 बजे उन्हें सूचना प्राप्त हुई की बेला थाना क्षेत्र में एक लावारिस ट्रक खड़ा हुआ है। यह कंटेनर नुमा ट्रक जनपद झांसी मऊरानीपुर से मूंगफली लोडकर गुजरात जा रहा था। उपरोक्त ट्रक मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी में रात के समय रुका। इसके बाद ट्रक का जीपीएस बंद हो गया। लावारिस ट्रक का मुकदमा बेला थाना में पंजीकृत कराया गया। इसके साथ ही 7 दिनों के अंदर सभी अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया।

IMG 20221201 WA0019

इस घटना के लिए सहार, एरवाकटवा, बेला व कुदरकोट पुलिस टीम एवं एसओजी टीम को लगाया गया। टीमों को अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में रवाना किया गया। दो अभियुक्त उस्मान व वारिश लाल काली रंग की अपाचे बाइक से भागना चाहे। इसके साथ ही 3 फायर पुलिस पर किये। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में पांच 5 राउंड फायर किये।

IMG 20221201 WA0022

पैर में गोली लगने से दोनों अभियुक्त घायल हो गये। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया है। बारिश व उस्मान चाचा-भतीजे हैं। कुल मिलाकर 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। अभियुक्तों ने एक ट्रक जो कि कानपुर से दिल्ली के लिए लोड हुआ था उसे भी गायब कर दिया।

IMG 20221201 WA0020

अभी यह जानकारी नहीं है कि इस आशय का मुकदमा कहां पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों ने चालक और परिचालक की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button