कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो केंद्रों पर होगा 

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है।

Story Highlights
  • इण्टरमीडिएट का मूल्यांकन केन्द्र अकबरपुर इण्टर कालेज अकबरपुर व हाईस्कूल का मूल्यांकन केन्द्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायाँ को बनाया गया है।
अमन यात्रा, कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय पर दो विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। एक केंद्र पर हाईस्कूल और एक केन्द्र पर इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इण्टरमीडिएट का मूल्यांकन केन्द्र अकबरपुर इण्टर कालेज अकबरपुर व हाईस्कूल का मूल्यांकन केन्द्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायाँ को बनाया गया है।
इन दोनों केंद्रों में बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली गई हैं जिससे मूल्यांकन के लिए आने वाले परीक्षकों को कोई कठिनाई न हो। शासन के निर्देशों के अनुरूप मूल्यांकन केंद्रों पर सभी इंतजाम किए जाएंगे। 18 मार्च से यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होगा। इसके लिए सभी तैयारियां मूल्यांकन से पहले ही पूरी कर ली जाएंगी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। सभी केंद्रों पर कैमरों की व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मूल्यांकन कार्य के लिए परीक्षकों की तैनाती की व्यवस्था ऑनलाइन ही होगी। परीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन ही लगाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button