कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रोजगार मेले में 271 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

निजी क्षेत्र की 6 प्रमुख कंपनियों ने युवाओं को दिए रोजगार के अवसर।

कानपुर देहात: मिशन रोजगार अभियान के अन्र्तगत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात के द्वारा स्थान कुंज बिहारी लाल महाविद्यालय डुबकी हसनपुर कानपुर देहात के परिसर में दिनांक 22/01/2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले एवं कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया।

काउंसलर राम जी द्वारा निजी क्षेत्र एवं सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी, रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 06 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया मेले में लगभग 320 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 271 अभ्यर्थियों का प्राइवेट कम्पनियों द्वारा प्रारंभिक चयन किया गया।

रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु कुंज बिहारी लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डा० शिव प्रताप जी एवं सेवायोजन कार्यालय के तेज प्रताप सत्यार्थी, अनुज यादव, पुनीत व समस्त महाविद्यालय स्टॉफ के सहयोग से मेले को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।

ये भी पढ़े- गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट, रिक्रूट आरक्षियों ने किया ‘एरिया डॉमिनेशन’

Related Articles

AD
Back to top button