उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सेवा “संस्था की सार्थक पहल के चलते आज सोमवार को आंखों की निशुल्क जांच की गई

आरके देवी सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल द्वारा 50 मरीज़ों का किया गया परीक्षण 

सुशील त्रिवेदी, अमन यात्रा ब्योरो। पूर्व घोषित योजना के अनुसार अप्रैल माह के प्रथम सोमवार को आरके देवी सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल के तत्वधान में अकबरपुर स्थित देव द्वार के पास निशुल्क ए नेत्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 50 जरूरतमंदों को शामिल किया गया था और उनका विधिवत आधुनिक मशीनों द्वारा परीक्षण किया गया। बताया जाता है कि उक्त प्रशिक्षण सेवा संस्था द्वारा आयोजित किया जाता है। इस संबंध में संस्था की सचिव कंचन मिश्रा ने बताया कि नगर के लोकतंत्र सेनानी चौराहे के निकट स्थित गायत्री फार्मा मेडिकल स्टोर के सौजन्य से शिविर का संचालन संभव हो पा रहा है।उन्होंने बताया कि इस पुनीत कार्य में आरके देवी सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल के निदेशक डॉ अवध दुबे जी एवं उनकी टीम के सीनियर डॉक्टर मनीष श्रीवास्तव सचिन एवं रिया द्वारा मरीजों का पंजीकरण विजन और नेत्र की जांच की गई।आयोजन में मुख्य सदस्य मुकेश पुरवार, सूर्यांश,शिवा, आकांक्षा आदि का विशेष सराहनीय सहयोग रहा । उन्होंने यही बताया कि योजना अनुसार अगले महीने के पहले सोमवार को पुनः नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा जो 1 जून 2026 को संपन्न कराया जाएगा । उल्लेखनीय है कि उक्त संस्था बीते अनेक वर्षों में इस प्रकार के नेत्र शिवा समाज के सहयोग से आयोजित कर चुकी है जिसमें मरीजों को निःशुल्क परीक्षण,निःशुल्क ऑपरेशन और निःशुल्क दवा उपलब्ध करायी जाती हैं ।

Related Articles

AD
Back to top button