कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सोशल मीडिया : अभद्र टिप्पणी कर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में आरोपी को पुलिस ने दबोचा

कानपुर देहात में थाना मूसानगर पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर लोगो की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में थाना मूसानगर पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर लोगो की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि उन्हें मीडिया सेल के माध्यम से ज्ञात हुआ कि थाना क्षेत्र के पुलंदर गांव निवासी अंकित कुमार द्वारा बीते 25 अप्रैल को अपनी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने संबंधी अभद्र कमेंट किए गए हैं।विवेचना उपरांत साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।

Related Articles

AD
Back to top button