कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

स्कूली बच्चों को भोगनीपुर कोतवाली का कराया गया भ्रमण, कानूनी गतिविधियां से कराया परिचय

बुधवार को स्कूली बच्चों ने भोगनीपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस की सामान्य कार्य प्रणाली को जाना। साथ ही पुलिस द्वारा प्रयोग किए जाने वाले हथियारों की जानकारी भी बच्चों को दी गई।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने थाने की गतिविधियों को देखा और पुलिस अधिकारियों से रूबरू हुए।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। बुधवार को स्कूली बच्चों ने भोगनीपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस की सामान्य कार्य प्रणाली को जाना। साथ ही पुलिस द्वारा प्रयोग किए जाने वाले हथियारों की जानकारी भी बच्चों को दी गई।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने थाने की गतिविधियों को देखा और पुलिस अधिकारियों से रूबरू हुए। पुलिस अधिकारियों ने उन्हे थाने की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।

जानकरी देते हुए पुलिस अधिकारी

बाल सुरक्षा के तहत बुधवार को भिन्न भिन्न स्कूलों के बच्चे कोतवाली भोगनीपुर पहुंचे और उन्होंने पुलिस थाना का भ्रमण किया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को मानव तस्करी,पास्को एक्ट से संबंधित विषयों की जानकारी देने के साथ सोशल मीडिया के जरिए होने वाले अपराधों के प्रति सजग रहने और यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया।इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह द्वारा मौजूद हथियारों की जानकारी भी स्कूली बच्चों को दी गई। साथ ही छात्र छात्राओं को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया,पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बाद किए जाने वाले कार्यवाही की विस्तार से जानकारी दी गई।थाना भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को बंदीगृह की जानकारी दी गई।

हवालात पुरुष की बारीकियों से परिचय कराते हुए

शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरा,कंट्रोल। रूम से भी छात्रों को परिचित कराया गया। साथ ही साथ थाने में होने वाले दैनिक कार्यों से भी बच्चे रूबरू हुए। इस दौरान बच्चों में उत्साह दिखाई दिया।इस मौके पर कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला,एस आई दयानंद झा,हेड कांस्टेबल अंजू शुक्ला,कांस्टेबल शैलेंद्र आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button