कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

स्कूलों में मनाया जाएगा भारतीय भाषा उत्सव, 11 दिसंबर तक विभिन्न थीम पर होंगे कार्यक्रम

प्रदेश में बेसिक के विद्यालयों में भारतीय भाषा उत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत 29 सितंबर से 11 दिसंबर तक विभिन्न थीमों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने सभी डायट प्राचार्य व बीएसए को विस्तृत दिशा- निर्देश जारी किए हैं। 

लखनऊ/कानपुर देहात। प्रदेश में बेसिक के विद्यालयों में भारतीय भाषा उत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत 29 सितंबर से 11 दिसंबर तक विभिन्न थीमों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने सभी डायट प्राचार्य व बीएसए को विस्तृत दिशा- निर्देश जारी किए हैं।

इसमें कहा गया है कि शिक्षा मंत्रालय के निर्देश के क्रम में प्रदेश स्तर पर 75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव मनाया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यालयों में स्थानीय भाषाओं, मातृभाषा को सुदृढ़ व समृद्ध बनाए रखने के लिए भाषाएं अनेक, भाव एक थीम पर 11 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम व गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने कहा है कि इसके तहत विद्यालय, संकुल, पंचायत, ब्लॉक संसाधन केंद्र व जिला स्तर पर भाषा सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी आयोजित होंगे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button