कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डीबीटी का लाभ लेने के लिए सरकारी स्कूलों के अभिभावकों को पोस्ट ऑफिस में खुलवाना होगा खाता

जिले के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का खाता इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खोला जायेगा। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है।

Story Highlights
  • डीबीटी का लाभ लेने के लिए सरकारी स्कूलों के अभिभावकों को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खुलवाना होगा खाता

कानपुर देहात- जिले के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का खाता इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खोला जायेगा। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है। इसमें कहा गया है कि दस वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थी व उनके अभिभावकों का बैंक खाता डीबीटी का लाभ लेने हेतु इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खोला जाए चूंकि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निशुल्क यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा स्कूल बैग, स्टेशनरी की धनराशि छात्र छात्राओं के माता-पिता या अभिभावकों को पीएफएमएस के माध्यम से भेजे जाने संबंधी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना के अंतर्गत छात्र छात्राओं के अभिभावकों के खाते में भेजा जाता है जिसकारण डाकघरों द्वारा संचालित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में अभिभावक नियमानुसार खाता खुलवाएं। खाता खोलने के लिए न्यूनतम जमा राशि का कोई प्रावधान नहीं है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button